संदेश

आहड़ सभ्यता के वो प्रश्न जो परीक्षाओं में बार-बार गलत होते हैं

चित्र
"आहड़  सभ्यता के वो प्रश्न जो परीक्षाओं में बार-बार गलत होते हैं! 🛑" 1. सामान्य परिचय (Basic Profile) स्थान : उदयपुर जिले में आयड़ ( या बेड़च ) नदी के किनारे। नदी घाटी : बनास नदी घाटी का हिस्सा होने के कारण इसे ' बनास संस्कृति ' भी कहा जाता है। प्राचीन नाम : इसे शिलालेखों में ' ताम्रवती नगरी ' कहा गया है। 10 वीं -11 वीं शताब्दी में इसे ' आघाटपुर ' या ' आघाटदुर्ग ' के नाम से जाना जाता था। स्थानीय नाम : स्थानीय लोग इसे ' धूलकोट ' ( रेत का टीला ) कहते हैं। समय : कार्बन -14 पद्धति के अनुसार इसका समय लगभग 1900 ई . पू . से 1200 ई . पू . माना जाता है ( लगभग 4000 वर्ष पुरानी ) । 2. खोज एवं उत्खनन (Discovery & Excavation) परीक्षाओं में अक्सर इनका क्रम और नाम पूछे जाते हैं : खोज (1953): अक्षय कीर्ति व्यास। प्रथम उत्खनन (1956): रत्नचन्द्र अग्रवाल (R.C. Agrawala) । विस्तृत ...